Maharashtra: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को लेकर बाजार में फिर से तेजी का माहौल बन रहा है। ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बाद दुनिया भर में लोग बिजली के लिए सौर और पवन ऊर्जा जैसे विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना
Maharashtra: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को लेकर बाजार में फिर से तेजी का माहौल बन रहा है। ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बाद दुनिया भर में लोग बिजली के लिए सौर और पवन ऊर्जा जैसे विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुजलॉन इस वक्त काफी मजबूत स्थिति में है और इसकी वजह से कई बड़े ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। जानकारों का मानना है कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अब अच्छी कमाई का दौर शुरू हो चुका है।
ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए हैं शेयर के टारगेट प्राइस?
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के लिए अलग-अलग रिसर्च फर्म्स ने अपनी राय दी है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इसे ‘Buy’ रेटिंग दी है और आने वाले समय के लिए काफी बड़े टारगेट सेट किए हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| ब्रोकरेज फर्म |
टारगेट प्राइस (रुपये में) |
समय सीमा |
| आनंद राठी |
82 |
दिसंबर 2025 |
| पुंजी बनाओ |
90-130 |
साल 2026 |
| आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज |
76 |
अप्रैल 2026 |
| सेंट्रम ब्रोकिंग |
74 |
अप्रैल 2026 |
| मोतीलाल ओसवाल |
66 |
मार्च 2026 |
| जेएम फाइनेंशियल |
64 |
अप्रैल 2026 |
| सिस्टमैटिक्स |
67 |
– |
कंपनी को मिले नए ऑर्डर और कैसा है मुनाफा?
सुजलॉन एनर्जी के कारोबार में भी काफी सुधार दिख रहा है। कंपनी को हाल ही में गेल इंडिया से महाराष्ट्र के नंदुरबार के लिए 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट मिला है। यह इस साल का उनका छठा बड़ा ऑर्डर है जो कंपनी की मजबूती को दिखाता है। कंपनी के पास अभी कुल 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पेंडिंग हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कंपनी अपनी काम करने की क्षमता को बढ़ा रही है।
📰: Delhi-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया 2 दिन का अलर्ट, जानिए कब तक होगी बारिश।
- दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 15% बढ़कर 445 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
- कंपनी का राजस्व 2,969 करोड़ से बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
- सुजलॉन ने अपना पुराना कर्ज काफी कम किया है और अब यह मात्र 1,695.82 करोड़ रुपये रह गया है।
- अजय कपूर को ग्रुप का नया सीईओ बनाया गया है ताकि कंपनी के कामकाज को और बेहतर किया जा सके।
- सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल करना है, जिससे सुजलॉन को फायदा होगा।
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.