Supreme Court Collegium की बड़ी सिफारिश, 4 जज बनेंगे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कई जजों का हुआ तबादला
Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने देश के अलग-अलग राज्यों के हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर अहम फैसले लिए हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में 6 अगस्त को हुई बैठक में चार जजों
Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने देश के अलग-अलग राज्यों के हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर अहम फैसले लिए हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में 6 अगस्त को हुई बैठक में चार जजों को मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) बनाने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही दो अन्य जजों के तबादले पर भी मुहर लगाई गई है।
कोलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वी. कमलेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे को अब कलकत्ता हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है।
जजों की नियुक्ति के साथ-साथ कोलेजियम ने दो जजों के ट्रांसफर की भी सिफारिश की है। उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस मानस रंजन पाठक का तबादला अब गुजरात हाई कोर्ट में किया गया है। वहीं, उड़ीसा हाई कोर्ट के ही एक अन्य जज जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा गया है।
अब इन सभी सिफारिशों पर केंद्र सरकार तय नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेगी। हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति और तबादले की पूरी प्रक्रिया मौजूदा नियमों के तहत ही पूरी की जाएगी।