Sunny Deol के जुहू वाले घर की होगी नीलामी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने तय की 51 करोड़ की रिजर्व प्राइस

Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol के मुंबई के जुहू स्थित आलीशान घर ‘Sunny Villa’ की नीलामी होने जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह कदम अभिनेता पर बकाया कर्ज और ब्याज की वसूली के लिए उठाया है। यह नीलामी 25

Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol के मुंबई के जुहू स्थित आलीशान घर ‘Sunny Villa’ की नीलामी होने जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह कदम अभिनेता पर बकाया कर्ज और ब्याज की वसूली के लिए उठाया है। यह नीलामी 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

बैंक के मुताबिक, Sunny Deol पर 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। इस लोन की गारंटी उनके पिता Dharmendra ने ली थी, इसलिए उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि इस घर की कुल कीमत 55 से 60 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है।

यह पहली बार नहीं है जब इस घर की नीलामी की बात सामने आई है। अगस्त 2023 में भी बैंक ऑफ बड़ौदा ने नीलामी का नोटिस जारी किया था, लेकिन तकनीकी कारणों और कर्ज चुकाने के प्रस्ताव के बाद उसे वापस ले लिया गया था। अब बैंक ने एक बार फिर इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

Sunny Deol के पास मुंबई में अन्य संपत्तियां भी हैं। Malabar Hill इलाके में उनका एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 60 से 80 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इस बंगले में प्राइवेट मूवी थिएटर, जिम, स्विमिंग पूल और हेलिपैड जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा उनके पास ओशिवारा में एक फ्लैट, लोनावला में बड़ा फार्महाउस, मनाली में हॉलिडे होम और पंजाब और यूके में भी संपत्तियां हैं।