UP के सुलतानपुर में एम्बुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sultanpur: सुलतानपुर-रायबरेली हाईवे पर एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान धम्मौर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय आशीष के रू

Sultanpur: सुलतानपुर-रायबरेली हाईवे पर एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान धम्मौर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है।

यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ जब आशीष नित्यक्रिया के लिए पैदल घर से निकले थे। इसी दौरान रायबरेली की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित एम्बुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई और एम्बुलेंस को रोककर घायल आशीष को पहले सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन वहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक आशीष अविवाहित थे और मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर बात करते हुए प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।