Strait of Hormuz में जहाज में लगी आग, ईरान ने दो तेल टैंकरों के फटने का किया दावा

World : ओमान के पास Strait of Hormuz में एक जहाज में आग लगने की खबर आई है। UK Maritime Trade Operations (UKMTO) ने इसकी जानकारी दी है। यह घटना ओमान के कुमज़ार से करीब 8 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई। इस इलाके से गुजरन

World : ओमान के पास Strait of Hormuz में एक जहाज में आग लगने की खबर आई है। UK Maritime Trade Operations (UKMTO) ने इसकी जानकारी दी है। यह घटना ओमान के कुमज़ार से करीब 8 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई। इस इलाके से गुजरने वाले अन्य जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इस मामले में ईरान की Revolutionary Guards (IRGC) ने बड़ा दावा किया है। IRGC के मुताबिक दो तेल टैंकर ईरान के माइनफील्ड में घुस गए, जिससे उनमें धमाका हुआ और वे रुक गए। ईरान ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका की आक्रामकता जारी रहेगी, यह समुद्री रास्ता तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा। हालांकि, ईरान ने जहाजों के नाम या चालक दल की जानकारी साझा नहीं की है।

दूसरी तरफ, अमेरिकी सेना ने सोमवार तड़के संकट में फंसे जहाज से रेडियो के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। US Central Command (CENTCOM) पिछले नौ दिनों से लगातार ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि वह व्यावसायिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये कार्रवाई कर रहा है और जहाजों को ओमान के पास वाले रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा है।