London छोड़कर Gurgaon आए 24 साल के Startup CEO, बोले- ग्लोबल बिजनेस बनाने के लिए भारत सबसे सही जगह

Finance: लंदन की चकाचौंध छोड़कर एक युवा उद्यमी ने अपना कारोबार चलाने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम को चुना है। 24 साल के गौतम चड्ढा, जो Babaclick के फाउंडर और CEO हैं, ने पिछले साल जुलाई में लंदन से भारत शिफ्ट होने का फैसल

Finance: लंदन की चकाचौंध छोड़कर एक युवा उद्यमी ने अपना कारोबार चलाने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम को चुना है। 24 साल के गौतम चड्ढा, जो Babaclick के फाउंडर और CEO हैं, ने पिछले साल जुलाई में लंदन से भारत शिफ्ट होने का फैसला किया था। उनका मानना है कि अब दुनिया की बड़ी कंपनियां खड़ी करने के लिए पश्चिमी देशों में बसने की जरूरत नहीं है।

गौतम चड्ढा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपनी इस यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले सिलिकॉन वैली जैसे टेक हब जरूरी माने जाते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। उनके मुताबिक भारत में अब वो सारी सुविधाएं और माहौल मौजूद है, जो एक सफल टेक्नोलॉजी कंपनी बनाने के लिए चाहिए होते हैं। उन्होंने भारत को इस काम के लिए दुनिया की सबसे कम आंकी गई जगहों में से एक बताया।

गौतम का तर्क है कि जब तक आप किसी ऐसी चीज पर कोडिंग नहीं कर रहे जो बिल्कुल नई और अलग हो, तब तक भारत काम करने के लिए एकदम सही जगह है। उन्होंने कहा कि भारत की सीमाओं के भीतर रहकर बिजनेस को कामयाब बनाने के लिए हर जरूरी चीज उपलब्ध है। यह खबर उन युवाओं के लिए बड़ी बात है जो अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए विदेश जाने का सपना देखते हैं।