Delhi जा रही SpiceJet की फ्लाइट में AC खराब, गर्मी से परेशान यात्रियों ने बोर्डिंग पास से की हवा
Delhi/UP: प्रयागराज से दिल्ली जा रही SpiceJet की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान AC बंद हो गया। विमान के अंदर भीषण गर्मी होने की वजह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने खराब थे कि कई यात्री अपने बोर्डिंग पास का
Delhi/UP: प्रयागराज से दिल्ली जा रही SpiceJet की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान AC बंद हो गया। विमान के अंदर भीषण गर्मी होने की वजह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने खराब थे कि कई यात्री अपने बोर्डिंग पास का इस्तेमाल पंखे की तरह हवा करने के लिए करने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
SpiceJet की उड़ानों में AC से जुड़ी समस्या पहले भी कई बार सामने आई है। 14 जुलाई 2025 को दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान SG 9282 में भी AC खराब हुआ था, जिसके बाद यात्रियों ने विरोध किया और कुछ लोग कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने लगे थे। उस घटना के बाद दो यात्रियों को विमान से उतार दिया गया था और फ्लाइट 7 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। इसी तरह 19 जून 2024 को दिल्ली से दरभंगा जाने वाली उड़ान SG 476 में बोर्डिंग के समय AC की मामूली दिक्कत आई थी।
एयरलाइन ने इन घटनाओं पर सफाई देते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी और बोर्डिंग के दौरान विमान के दरवाजे खुले रहने की वजह से कूलिंग सिस्टम पर असर पड़ता है। वहीं DGCA ने एयरलाइंस के लिए निर्देश जारी किए हैं कि प्रतिकूल मौसम में सुरक्षा को समय से ज्यादा प्राथमिकता दी जाए। एयर इंडिया ने भी अब नया नियम बनाया है कि यात्रियों के अंदर आने से पहले केबिन का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होना जरूरी है।