Southern France में भीषण आग का कहर, 1000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जली, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर
World : दक्षिणी फ्रांस में भीषण जंगलों की आग ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भीषण गर्मी की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे अब तक 1,210 हेक्टेयर जमीन जलकर राख हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि प्रशासन ने छह इलाकों में रे
World : दक्षिणी फ्रांस में भीषण जंगलों की आग ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भीषण गर्मी की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे अब तक 1,210 हेक्टेयर जमीन जलकर राख हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि प्रशासन ने छह इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
फ्रांस के गृह मंत्री Laurent Nunez ने बताया कि मार्सिले के पास दो बड़ी आग समेत कुल तीन जगहों पर तबाही हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान Pouzols-Minervois और Aude के इलाकों में देखा गया, जहां करीब 800 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल गई। आग इतनी भयानक थी कि Pouzols-Minervois और Mailhac से लगभग 350 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। वहीं Fréjus में छह कैंपसाइट से करीब 2,200 लोगों को वहां से हटाया गया।
इस आपदा का असर यातायात पर भी पड़ा है। मार्सिले और Miramas के बीच चलने वाली TER ट्रेन सेवाएं गुरुवार सुबह बंद कर दी गईं क्योंकि आग रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गई थी। इसके अलावा D10 सड़क को भी ट्रैफिक के लिए बंद करना पड़ा। Rognac इलाके में आग की वजह से दो गोदाम, एक सरकारी कंपनी की बिल्डिंग और कई गाड़ियां जल गईं।
फायर फाइटर्स के प्रवक्ता Eric Brocardi ने चिंता जताई कि अब साल के शुरुआती समय में ही ऐसी आग लगने लगी है। इससे वॉलंटियर फायर फाइटर्स को जुटाने में दिक्कत आ रही है क्योंकि यह समय छुट्टियों का होता है। फिलहाल 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित इलाकों में न जाएं और इमरजेंसी फोन लाइनों (18, 17, 112) को बेवजह व्यस्त न करें।