Delhi में छात्रों के प्रदर्शन के चलते सोनू निगम ने स्थगित किया कॉन्सर्ट, अब 15 अगस्त को होगा शो

Delhi: राजधानी दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस माहौल और लोगों की भावनाओं को देखते हुए मशहूर सिंगर Sonu Nigam ने अपने आने वाले कॉन्सर्ट को आगे खिसकाने का फैसला किया है। यह शो प

Delhi: राजधानी दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस माहौल और लोगों की भावनाओं को देखते हुए मशहूर सिंगर Sonu Nigam ने अपने आने वाले कॉन्सर्ट को आगे खिसकाने का फैसला किया है। यह शो पहले 25 जुलाई को होने वाला था, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है।

सोनू निगम का यह प्रोग्राम ‘BOSSitivity – Sonu Nigam Remembers Rafi’ एक ट्रिब्यूट कॉन्सर्ट था। इसे द्वारका के Yashobhoomi Convention Centre में आयोजित किया जाना था। सोनू निगम ने 24 जुलाई को Hindustan Times को बताया कि उन्होंने मौजूदा हालातों और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

आयोजकों ने अब इस कॉन्सर्ट की नई तारीख 15 अगस्त 2026 तय की है। आधिकारिक ऐलान से पहले ही बुकिंग प्लेटफॉर्म से 25 जुलाई के टिकट गायब हो गए थे और प्रमोशन में नई तारीख दिखने लगी थी। बता दें कि इस मामले में सोनू निगम के अलावा कॉमेडियन Anubhav Singh Bassi ने भी अपना 25 जुलाई का शो कैंसिल कर दिया था, जबकि सोहा अली खान ने छात्रों के समर्थन में अपना एक पॉडकास्ट रिलीज करने का फैसला टाला था।

दूसरी तरफ, NEET मामले को लेकर देश भर में तनाव है। हाल ही में एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk ने अपनी 26 दिनों की भूख हड़ताल खत्म की है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।