Sonipat में अमित निकला सलमान, नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन कराकर रचाई शादी, आरोपी गिरफ्तार

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में एक मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने अपना नाम अमित बताया था लेकिन बाद में पता चला कि उसका असली नाम सलमान है। आरोपी लड़की

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में एक मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने अपना नाम अमित बताया था लेकिन बाद में पता चला कि उसका असली नाम सलमान है। आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर बुलंदशहर की एक मस्जिद ले गया और वहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली।

लड़की 15 जून को अपने घर से लापता हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में किराए पर रहने वाला युवक, जो खुद को अमित बता रहा था, असल में सलमान था। जब लड़की के परिवार ने इसकी शिकायत की, तो आरोपी खुद लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और दावा किया कि उसने लड़की का धर्म बदलवाकर उससे निकाह कर लिया है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एक धार्मिक संगठन के लोग भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। लड़की के पिता ने हरियाणा धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।

कानूनी जानकारी के मुताबिक, Haryana Prevention of Unlawful Conversion of Religion Act, 2022 के तहत शादी के लिए धर्म छिपाना या जबरन धर्म परिवर्तन कराना अपराध है। इस कानून के तहत पहचान छिपाकर शादी करने पर 3 से 10 साल की जेल और कम से कम 3 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। अगर मामला नाबालिग या महिला से जुड़ा हो, तो सजा 4 से 10 साल तक हो सकती है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।