UP : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (IEML) में जल्द ही स्मार्ट लाइटिंग एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। काफी समय के इंतजार के बाद भारतीय लाइटिंग सेक्टर के बड़े नाम एक बार फिर प्रदर्शनी में नजर आएंगे। इस इवेंट का मकसद
UP : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (IEML) में जल्द ही स्मार्ट लाइटिंग एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। काफी समय के इंतजार के बाद भारतीय लाइटिंग सेक्टर के बड़े नाम एक बार फिर प्रदर्शनी में नजर आएंगे। इस इवेंट का मकसद लाइटिंग इंडस्ट्री के नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को एक छत के नीचे लाना है।
स्मार्ट लाइटिंग एक्सपो कब और कहां होगा?
यह प्रदर्शनी 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए वेन्यू के तौर पर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (IEML) को चुना गया है। इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी Vaarta Trade Fairs India Pvt. Ltd. की कंपनी संभाल रही है।
इस एक्सपो में क्या होगा खास?
- भारतीय लाइटिंग सेक्टर के टॉप ब्रांड्स इस इवेंट में हिस्सा लेंगे।
- लंबे समय बाद बड़े ब्रांड्स प्रदर्शनी के जरिए ग्राहकों और व्यापारियों के बीच लौटेंगे।
- स्मार्ट लाइटिंग से जुड़ी नई तकनीक और मॉडल्स का प्रदर्शन किया जाएगा।