Haryana में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस, बाल-बाल बचे 50 यात्री

Gurgaon: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोहना के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दिल्ली से जयपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रह

Gurgaon: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोहना के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दिल्ली से जयपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे बस डिवाइडर पर लगी एक मेटल शीट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का फ्यूल टैंक फट गया और सड़क पर डीजल फैल गया। इस वजह से यात्री करीब दो घंटे तक एक्सप्रेसवे पर ही फंसे रहे। बाद में बस ऑपरेटर ने दूसरे वाहन का इंतजाम किया तब जाकर यात्री अपनी मंजिल की ओर बढ़ सके।

पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, सोहना सिटी और सोहना सदर पुलिस स्टेशन को घटना के समय इसकी कोई सूचना नहीं मिली थी। बाद में जब सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त बस का वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

यह बस हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए कोई आधिकारिक केस दर्ज नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई शिकायत मिलती है, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।