Sitapur में सड़क हादसे में युवक की मौत, Lucknow ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Sitapur: पिसावां के खोजेपुर गांव में उस समय मातम छा गया जब सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। 30 साल के संदीप का इलाज Lucknow Trauma Center में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को ज
Sitapur: पिसावां के खोजेपुर गांव में उस समय मातम छा गया जब सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। 30 साल के संदीप का इलाज Lucknow Trauma Center में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को जब संदीप का शव उनके गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, संदीप पिसावां क्षेत्र के खोजेपुर गांव के रहने वाले थे। एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद से परिवार और गांव के लोगों में गहरा दुख है।