UP के सीतापुर में अनियंत्रित बाइक सिग्नल पोल से टकराई, गंभीर हालत में युवक लखनऊ रेफर
Sitapur: सीतापुर जिले के पिसावां क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सिग्नल पोल से जा टकराई। युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लि
Sitapur: सीतापुर जिले के पिसावां क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सिग्नल पोल से जा टकराई। युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, खोजेपुर गांव के रहने वाले कुलदीप सोमवार को अपनी बाइक से पिसावां-कुतुबनगर मार्ग पर जा रहे थे। वह कुतुबनगर की दिशा में बढ़ रहे थे, तभी हुसैनपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक सीधे सड़क किनारे लगे सिग्नल पोल से टकरा गई, जिससे कुलदीप को काफी चोटें आईं।
हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे Lucknow Trauma Center रेफर कर दिया है।