Sitapur में जूडो प्रतियोगिता का समापन, पुरुष टीम ने जीती चल वैजयंती ट्रॉफी
Sitapur: सीतापुर के पुलिस लाइन्स ग्राउंड में आयोजित लखनऊ जोन की 51वीं अंतर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। 16 जून से शुरू हुई यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 19 जून 2026 को समाप्त हुई। इस आयोजन में लखनऊ ज
Sitapur: सीतापुर के पुलिस लाइन्स ग्राउंड में आयोजित लखनऊ जोन की 51वीं अंतर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। 16 जून से शुरू हुई यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 19 जून 2026 को समाप्त हुई। इस आयोजन में लखनऊ जोन के सात जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और मार्शल आर्ट के अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाया।
प्रतियोगिता में सीतापुर की जूडो पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘चल वैजयंती ट्रॉफी’ अपने नाम की। इसके अलावा अन्य खेलों में भी अलग-अलग जिलों ने जीत दर्ज की। रायबरेली की टीम ने ताइक्वांडो पुरुष और पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग में जीत हासिल की। वहीं बाराबंकी की महिला पेंचक सिलाट टीम और हरदोई की महिला कराटे टीम ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए चल वैजयंती ट्रॉफी जीती।
इस पूरे आयोजन में जूडो (महिला और पुरुष), वुशू, ताइक्वांडो, कराटे और पेंचक सिलाट जैसी स्पर्धाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने किया था। समापन समारोह की मुख्य अतिथि सीओ सदर श्रीमती नेहा त्रिपाठी रहीं, जिन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।