Sitamarhi में पुलिस मुठभेड़ के बाद CSP लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रीगा CSP लूटकांड के मुख्य आरोपी फेकन महतो को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड के पैर में गोली लगी है
Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रीगा CSP लूटकांड के मुख्य आरोपी फेकन महतो को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है।
यह पूरा मामला 1 जुलाई 2026 का है, जब रीगा थाना क्षेत्र के अनहरी गांव में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के CSP सेंटर से हथियारबंद अपराधियों ने करीब 1.50 लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी। 3 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक Amit Ranjan के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने रीगा थाना के रेवासी इलाके में घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही मुख्य आरोपी फेकन महतो ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फेकन के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके चार अन्य साथियों—चंदन कुमार, लड्डू कुमार, अविनाश कुमार और कमलेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी सीतामढ़ी और शिवहर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, वह मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है जिसका इस्तेमाल लूटकांड में किया गया था। बताया जा रहा है कि यह मोटरसाइकिल 29 जून 2026 को परसौनी थाना क्षेत्र से लूटी गई थी।
एसपी Amit Ranjan ने बताया कि फेकन महतो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह लूट व डकैती जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल था। पुलिस अब पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में संगठित अपराध और लूटपाट करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।