Mumbai Airport पर सिंगापुर का नागरिक गिरफ्तार, 2.5 करोड़ का सोना तस्करी करते पकड़ा गया
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ सिंगापुर से आए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में सोना तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। पकड़े गए सोने की कुल कीमत
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ सिंगापुर से आए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में सोना तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। पकड़े गए सोने की कुल कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने गुरुवार सुबह 9 जुलाई 2026 को यह गिरफ्तारी की। पकड़ा गया व्यक्ति सिंगापुर का नागरिक है, जिसकी पहचान फक्रुद्दीन अली अहमद के रूप में हुई है। अहमद सिंगापुर से मुंबई पहुंचा था और एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए ग्रीन चैनल का इस्तेमाल कर रहा था, ताकि उसे किसी को कुछ डिक्लेअर न करना पड़े।
जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके सामान से 24 कैरेट के कच्चे सोने की चेन बरामद हुईं। यह सोना कुल 2 किलो था, जिसमें 1-1 किलो की दो चेन शामिल थीं। कस्टम अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और कस्टम एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पूछताछ के दौरान फक्रुद्दीन अली अहमद ने बताया कि यह सोना उसका नहीं है। उसने स्वीकार किया कि वह किसी और के लिए यह सोना लेकर आ रहा था और इसके बदले उसे पैसों का लालच दिया गया था।