Noida में शॉपिंग का अंदाज बदलेगा Sikka Group का नया मॉल, अब सिर्फ खरीदारी नहीं बल्कि मनोरंजन का भी होगा मजा

UP/Noida : अब लोग मॉल सिर्फ सामान खरीदने के लिए नहीं बल्कि घूमने और समय बिताने के लिए जाएंगे। नोएडा में Sikka Group का ‘Mall of Noida’ इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। यह मॉल एक ऐसा लाइफस्टाइल हब होगा जहां श

UP/Noida : अब लोग मॉल सिर्फ सामान खरीदने के लिए नहीं बल्कि घूमने और समय बिताने के लिए जाएंगे। नोएडा में Sikka Group का ‘Mall of Noida’ इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। यह मॉल एक ऐसा लाइफस्टाइल हब होगा जहां शॉपिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और खाने-पीने के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे।

Sikka Group का यह प्रोजेक्ट, जिसे ‘Sikka The Downtown’ के नाम से जाना जाता है, नोएडा के सेक्टर 98 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित है। यह एक ‘Ready To Move’ कमर्शियल प्रोजेक्ट है, जिसका कब्जा जून 2023 से शुरू हो चुका है। इस पूरे प्रोजेक्ट के दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट RERA से अप्रूव्ड है और इसका RERA नंबर UPRERAPRJ5805 है।

आजकल के युवा, खासकर Millennials और Gen Z, ऐसी जगहों को पसंद करते हैं जहां उन्हें कुछ नया अनुभव मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मॉल में प्रीमियम ब्रांड्स के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जोन, फूड स्ट्रीट और फैमिली रिक्रिएशन एरिया बनाए जा रहे हैं। Sikka Group का कहना है कि भविष्य के मॉल सिर्फ दुकानों के समूह नहीं होंगे, बल्कि वे ऐसे केंद्र होंगे जहां लोग एक समुदाय की तरह जुड़ सकें।

Sikka Group अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ा रहा है। कंपनी फिलहाल 60 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स संभाल रही है। इस साल 30 लाख स्क्वायर फीट और अगले तीन सालों में 1.5 करोड़ स्क्वायर फीट का नया विस्तार करने की योजना है। SAS iTower के CEO इंद्रनील मजुमदार का भी मानना है कि अब रिटेल का मतलब सिर्फ लेन-देन नहीं, बल्कि यादें बनाना और अनुभव देना हो गया है।