Kolkata से Delhi, Bengaluru और Chennai के लिए Shyamoli Paribahan ने उतारीं लग्जरी Volvo बसें, सफर होगा आसान
West Bengal: कोलकाता के लोगों के लिए लंबी दूरी का सफर अब और आरामदायक होने वाला है। Shyamoli Paribahan Pvt. Ltd. ने अपनी प्रीमियम बसों के नेटवर्क को बढ़ाते हुए नई Volvo 9600 SLX लग्जरी कोच बसें शुरू की हैं। ये बसें कोलकात
West Bengal: कोलकाता के लोगों के लिए लंबी दूरी का सफर अब और आरामदायक होने वाला है। Shyamoli Paribahan Pvt. Ltd. ने अपनी प्रीमियम बसों के नेटवर्क को बढ़ाते हुए नई Volvo 9600 SLX लग्जरी कोच बसें शुरू की हैं। ये बसें कोलकाता को दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पुरी जैसे बड़े शहरों से जोड़ेंगी। कंपनी अपनी योजना के तहत कुल 50 नई Volvo 9600 SLX बसें अपने बेड़े में शामिल कर रही है।
इन बसों का उद्घाटन परिवहन और श्रम मंत्री Arjun Singh ने किया। उन्होंने इस कदम को बंगाल के ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और निजी बस ऑपरेटरों को सरकार की तरफ से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। वहीं, BJP के राज्य अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने भी इस मौके पर हिस्सा लिया और कहा कि बसों का नेटवर्क देश के कोने-कोने तक फैलना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल से सिक्किम जाने वाले रूट की समस्याओं को सुलझाने की बात भी कही।
खास तौर पर कोलकाता-दिल्ली रूट पर चलने वाली Volvo 9600 SLX B8R Euro 6 स्लीपर सर्विस में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें बायो-टॉयलेट, Wi-Fi, लाइव ट्रैकिंग और मनोरंजन के लिए ऑनबोर्ड एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
कोलकाता-दिल्ली रूट की जानकारी:
- रास्ता: यह बस बर्द्धमान, दुर्गापुर, Asansol, धनबाद और वाराणसी होते हुए दिल्ली जाएगी।
- समय: कोलकाता के Karunamoyee बस टर्मिनस से यह सुबह 9 बजे रवाना होगी।
- वापसी: दिल्ली से वापसी की यात्रा दोपहर 1 बजे शुरू होगी।