Shravani Mela 2026: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, रांची, भागलपुर और नागपुर समेत कई शहरों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Bihar/Jharkhand: सावन (श्रावणी) मेला 2026 के मौके पर भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का ऐलान किया है। यह व्यवस्था जुलाई के अंत से सितंबर के मध्य तक रहेगी ताकि शिवभक्तों को सफर में आसानी हो।

Bihar/Jharkhand: सावन (श्रावणी) मेला 2026 के मौके पर भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का ऐलान किया है। यह व्यवस्था जुलाई के अंत से सितंबर के मध्य तक रहेगी ताकि शिवभक्तों को सफर में आसानी हो। ईस्टर्न, साउथ ईस्टर्न और ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मिलकर यह पूरा प्लान तैयार किया है, जिसे ईस्टर्न रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा श्रावणी मेला प्लान बताया जा रहा है।

रेलवे ने रांची, भागलपुर, नागपुर, Howrah, और बरहनी जैसे बड़े शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और AC कोच लगाए गए हैं ताकि हर वर्ग के यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सफर कर सकें। साथ ही सुरक्षा के लिए RPF और GRP के जवानों की तैनाती की गई है और स्टेशनों पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी

ट्रेन नंबर और रूट समय और तारीख मुख्य ठहराव कोच की जानकारी
08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची (via Rajabera/Muri) 08690: रविवार और बुधवार (5:40 PM), 26 जुलाई से 9 सितंबर
08689: सोमवार और गुरुवार (9:10 AM), 27 जुलाई से 10 सितंबर
मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमाह, कोडरमा, किऊल, सुल्तानगंज, जमालपुर 1 Third AC, 7 Sleeper, 6 General
08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची (via Barkakana) 08646: सोमवार और शुक्रवार (5:30 PM), 27 जुलाई से 11 सितंबर
08645: मंगलवार और शनिवार (9:10 AM), 28 जुलाई से 12 सितंबर
बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, नवादा, लखीसराय, सुल्तानगंज 1 Third AC, 13 Sleeper, 4 General
05028/05027 बरहनी-देवघर-बरहनी दैनिक सेवा (28 जुलाई से 30 अगस्त तक) बैद्यनाथधाम, बांका, भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर 16 अनरिजर्व्ड कोच (14 स्लीपर/जनरल + 2 SLRD)
08895/08896 Itwari-Madhupur Special रूट में बदलाव किया गया है अब यह ट्रेन थावे की जगह हाटिया स्टेशन पर रुकेगी –
Howrah-Nateshwar (Rajgir) Special 5 जुलाई से 29 सितंबर तक (हफ्ते में 3 दिन) – कुल 38 ट्रिप
Saraigarh-Deoghar Special 11 जुलाई से 28 अगस्त तक – –

यात्रियों के लिए यह सुविधा इसलिए बढ़ाई गई है ताकि बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम हो सके। टिकट बुकिंग की तारीखों की घोषणा रेलवे जल्द ही अलग से करेगा। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक रिजर्वेशन शेड्यूल जरूर चेक कर लें।