Bihar में शोभा ओहटकर बनीं BSSC की नई अध्यक्ष, रिटायर्ड IPS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Bihar: बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1990 बैच की सेवानिवृत्त IPS अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक इस महत्वपूर
Bihar: बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1990 बैच की सेवानिवृत्त IPS अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालेंगी।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना संख्या 18.226 के जरिए इस नियुक्ति की जानकारी दी है। यह नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2002 की धारा 3 के तहत की गई है। शोभा ओहटकर इससे पहले बिहार में होम गार्ड की महानिदेशक (DG) के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और अपने सख्त प्रशासनिक रवैये के लिए जानी जाती हैं।
उनकी इस नियुक्ति से राज्य के उन लाखों युवाओं को उम्मीद जगी है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके आने से BSSC में लंबित परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आएगी, जिससे युवाओं को समय पर नियुक्ति मिल सकेगी।