Bihar में BSSC की कमान अब Shobha Ahotkar के हाथ, रिटायर्ड IPS अधिकारी बनीं नई अध्यक्ष

Bihar: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को अब एक स्थायी अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने 1990 बैच की रिटायर्ड IPS अधिकारी Shobha Ahotkar को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आ

Bihar: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को अब एक स्थायी अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने 1990 बैच की रिटायर्ड IPS अधिकारी Shobha Ahotkar को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

Shobha Ahotkar बिहार पुलिस के इतिहास की पहली महिला DGP रह चुकी हैं और उन्होंने होम गार्ड और फायर सर्विसेज के महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। अपनी सख्त और ईमानदार कार्यशैली के कारण उन्हें कुछ इलाकों में ‘हंटर वाली मैडम’ के नाम से भी जाना जाता है। वह 30 जून 2026 को सेवा से रिटायर हुई थीं और अब BSSC के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगी। उनके आने के बाद सीनियर IAS अधिकारी Arvind Kumar Chaudhary से यह अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है।

इस फैसले का छात्रों ने स्वागत किया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि शोभा ओहटकर एक अच्छी और सख्त अधिकारी हैं, जिससे आयोग में पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज में सुधार होगा। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद किया है।

JDU प्रवक्ताओं शंभुनाथ सिन्हा और चंदन कुमार सिंह के मुताबिक, यह कदम राज्य सरकार के उस लक्ष्य का हिस्सा है जिसके तहत 2025 से 2030 के बीच युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है। उम्मीद है कि स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति से आयोग में लंबित परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आएगी।