Shivhar के Piprahi में बाल श्रमिकों पर बड़ी कार्रवाई, 3 बच्चों को कराया गया मुक्त

Shivhar: बिहार पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा 3.0’ के तहत शिवहर जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और शिवहर पुलिस की संयुक्त टीम ने पिपराही प्रखंड के

Shivhar: बिहार पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा 3.0’ के तहत शिवहर जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और शिवहर पुलिस की संयुक्त टीम ने पिपराही प्रखंड के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है।

बिहार सरकार बाल श्रम को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। श्रम संसाधन विभाग के प्रमुख अरुण शंकर प्रसाद ने साफ किया है कि बाल श्रम के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। नियम के मुताबिक, किसी बच्चे को काम पर रखना अपराध है, जिसमें 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और दो साल तक की जेल हो सकती है।

राज्य में बाल श्रम को रोकने के लिए ‘स्टेट स्ट्रेटजी एंड एक्शन प्लान 2025’ भी लागू किया गया है। इसके तहत अब रेलवे, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और परिवहन विभाग के साथ मिलकर बच्चों को छुड़ाने और उन्हें सही दिशा देने का काम किया जा रहा है। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी बाल श्रम दिखे, तो हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें या स्थानीय श्रम आयुक्त को इसकी जानकारी दें।