Sharjah के प्राइवेट स्कूलों का नया कैलेंडर जारी, जानिए कब से शुरू होंगी क्लास और कब मिलेंगी छुट्टियां

World: Sharjah Private Education Authority (SPEA) ने प्राइवेट स्कूलों के लिए साल 2026-2027 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल के आने से अब स्कूलों, छात्रों और माता-पिता को पूरे साल की प्लानिंग करने में आसा

World: Sharjah Private Education Authority (SPEA) ने प्राइवेट स्कूलों के लिए साल 2026-2027 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल के आने से अब स्कूलों, छात्रों और माता-पिता को पूरे साल की प्लानिंग करने में आसानी होगी। कैलेंडर में पढ़ाई शुरू होने की तारीख से लेकर छुट्टियों तक की पूरी जानकारी दी गई है।

SPEA के मुताबिक, ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 1 जुलाई 2027 को खत्म होगी। सर्दियों की छुट्टियां 14 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक रहेंगी, जिसके बाद 4 जनवरी 2027 से दोबारा स्कूल खुलेंगे। वहीं, स्प्रिंग ब्रेक 5 अप्रैल से 8 अप्रैल 2027 तक रहेगा और छात्र 12 अप्रैल 2027 को वापस स्कूल लौटेंगे।

यह कैलेंडर Sharjah के उन प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा जो भारतीय और पाकिस्तानी करिकुलम का पालन नहीं करते हैं। नियमों के अनुसार, MOE करिकुलम वाले स्कूलों को कम से कम 188 दिन और इंटरनेशनल करिकुलम वाले स्कूलों को 182 दिन की पढ़ाई पूरी करनी होगी।

वहीं, भारतीय और पाकिस्तानी करिकुलम वाले स्कूलों के लिए अलग अपडेट आया है। इन स्कूलों के लिए 2026-2027 सत्र की शुरुआत की तारीख बदल दी गई है। अब इन स्कूलों में पढ़ाई 23 मार्च के बजाय 30 मार्च 2026 से शुरू होगी। यह फैसला स्कूल लीडर्स की मांग और क्षेत्रीय सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है।