Sharjah के Medcare Hospital में हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट, रोबोटिक सर्जरी से विदेशी मरीज को मिला नया जीवन
World : UAE के Sharjah में एक निजी अस्पताल ने देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Medcare Hospital Sharjah ने पहली बार दुबई और अबू धाबी के बाहर किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह ऑपरेशन ए
World : UAE के Sharjah में एक निजी अस्पताल ने देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Medcare Hospital Sharjah ने पहली बार दुबई और अबू धाबी के बाहर किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह ऑपरेशन एक विदेशी मरीज पर किया गया, जिसमें रोबोटिक सर्जरी का इस्तेमाल कर लिविंग डोनर से किडनी ली गई।
यह खास मौका 13 अगस्त को ‘वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे’ के आसपास आया, जिसे देखते हुए अस्पताल ने अपने नए ‘ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर’ की आधिकारिक शुरुआत भी कर दी है। इस पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गौरव सेन और डॉ. जॉन्स शाजी मैथ्यू ने किया, जबकि डॉ. इश्तियाक अहमद और डॉ. जॉर्ज जैकब मलयिल की टीमों ने नेफ्रोलॉजी और एनेस्थिसियोलॉजी में मदद की।
Aster DM Healthcare की मैनेजिंग डायरेक्टर अलीशा मूपेन ने बताया कि इस सेंटर के खुलने से अब UAE और अंतरराष्ट्रीय मरीजों को एडवांस इलाज आसानी से मिल सकेगा। वहीं, मेडकेयर हॉस्पिटल्स की सीईओ डॉ. शनीला लाइजू ने इसे क्लिनिकल सेवाओं के विकास में एक बड़ा मोड़ बताया है।
UAE में अंग प्रत्यारोपण का काम फेडरल डिक्री लॉ नंबर 25 (2023) के तहत चलता है, जो अंगों की तस्करी को रोकता है और डोनेशन के कड़े नियम तय करता है। यहाँ ‘हयात’ (Hayat) नाम का एक नेशनल प्रोग्राम है, जिससे अंगदाता अपनी जानकारी दर्ज कराते हैं। UAE के स्वास्थ्य मंत्री अहमद अली अल सयेघ ने जानकारी दी कि अब तक 39,000 से ज्यादा लोग अंगदाता के रूप में रजिस्टर्ड हैं और हयात प्रोग्राम के तहत 1,195 से ज्यादा ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं।