Sharjah में बदल गए पार्किंग के नियम, अब आधी रात तक देना होगा शुल्क, जानिए पूरी डिटेल

World : UAE के Sharjah में अब पार्किंग कराना महंगा और लंबा होने वाला है। Sharjah City Municipality ने पेड पार्किंग के समय में बदलाव किया है, जिससे अब शहर के कई इलाकों में आधी रात तक पार्किंग फीस देनी होगी। यह नया नियम 1

World : UAE के Sharjah में अब पार्किंग कराना महंगा और लंबा होने वाला है। Sharjah City Municipality ने पेड पार्किंग के समय में बदलाव किया है, जिससे अब शहर के कई इलाकों में आधी रात तक पार्किंग फीस देनी होगी। यह नया नियम 1 जुलाई 2026 से लागू होगा, जिसका असर लाखों वाहन चालकों पर पड़ेगा।

नगर पालिका के मुताबिक अब Sharjah city, Kalba, Khorfakkan और Al Dhaid में पार्किंग शुल्क सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक लिया जाएगा। पहले कुछ इलाकों में अलग समय था, लेकिन अब सभी पेड पार्किंग जोन के समय को एक जैसा कर दिया गया है। पब्लिक पार्किंग डिपार्टमेंट के डायरेक्टर Hamed Al Qaed ने बताया कि शहर में बढ़ती आबादी और टूरिज्म की वजह से पार्किंग की मांग बढ़ी है, इसलिए यह फैसला लिया गया।

इस बदलाव का मुख्य मकसद भीड़भाड़ को कम करना और पार्किंग की जगह को बेहतर तरीके से मैनेज करना है। कुल मिलाकर लगभग 1,24,000 पार्किंग स्पेस इस नए नियम के दायरे में आएंगे। हालांकि, शुक्रवार और सरकारी छुट्टियों के दिन पार्किंग मुफ्त रहेगी, लेकिन कुछ खास जोन ऐसे भी हैं जहां हफ्ते के सातों दिन फीस देनी होगी।

विवरण नियम/जानकारी
लागू होने की तारीख 1 जुलाई 2026
नया समय सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक
प्रभावित शहर Sharjah city, Kalba, Khorfakkan और Al Dhaid
पेमेंट के तरीके SMS, Sharjah Digital ऐप और सीजनल सब्सक्रिप्शन
सीजनल सब्सक्रिप्शन छूट दैनिक छूट 14 घंटे से बढ़ाकर 16 घंटे की गई
छुट्टियों का नियम शुक्रवार और पब्लिक हॉलिडे पर फ्री (कुछ खास जोन को छोड़कर)

सीजनल सब्सक्रिप्शन लेने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनकी फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उन्हें अब पहले से ज्यादा समय की छूट मिलेगी। लोग अपनी पार्किंग फीस का भुगतान SMS या डिजिटल ऐप के जरिए आसानी से कर सकेंगे। टूरिस्ट इलाकों में स्मार्ट पार्किंग जोन के हिसाब से फीस की गणना अलग हो सकती है।