Finance: आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल सकती है। Gift Nifty से मिल रहे संकेतों के मुताबिक बाजार 700 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ खुल सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध टलने और दो हफ्ते के सीजफायर
Finance: आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल सकती है। Gift Nifty से मिल रहे संकेतों के मुताबिक बाजार 700 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ खुल सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध टलने और दो हफ्ते के सीजफायर की खबर से ग्लोबल मार्केट में खुशी की लहर है। एशिया के दूसरे बाजारों जैसे जापान और दक्षिण कोरिया में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। साथ ही आज RBI की नई मौद्रिक नीति का भी एलान होना है, जिससे निवेशकों की नजरें गवर्नर के बयान पर टिकी रहेंगी।
ℹ️: Bihar के सभी 38 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, पटना और बेगूसराय में बारिश शुरू, जानें अपने जिले का हाल।
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर और क्रूड ऑयल में गिरावट
मंगलवार को एक बड़ी राहत की खबर आई जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बन गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हमले की डेडलाइन से ठीक एक घंटे पहले यह समझौता हुआ। इस डील को कराने में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है। ईरान ने अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलने का वादा किया है। इस खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 13% से ज्यादा की भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 94.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
RBI का फैसला और सोना-चांदी के नए रेट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी पहली रिपोर्ट पेश करेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गवर्नर संजय मल्होत्रा ब्याज दरों यानी रेपो रेट को 5.25% पर ही स्थिर रख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ, ग्लोबल मार्केट में शांति की उम्मीद से डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। सोना 4,851 डॉलर और चांदी 76 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गए हैं। आज बैंक, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में RBI के फैसले के कारण काफी हलचल रह सकती है।
आज इन चुनिंदा शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल
| शेयर का नाम |
मुख्य अपडेट |
| Infosys |
AI आधारित सॉफ्टवेयर डिलीवरी के लिए Harness के साथ ग्लोबल पार्टनरशिप की। |
| GAIL India |
LNG शिपिंग के लिए ग्रीक कंपनी Alpha Gas के साथ लंबी अवधि का समझौता किया। |
| Muthoot Finance |
10 अप्रैल को डिविडेंड देने पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक होगी। |
| Aditya Birla Capital |
हाउसिंग फाइनेंस बिजनेस में 2,750 करोड़ रुपये के निवेश को CCI की मंजूरी मिली। |
| Arvind SmartSpaces |
मुंबई के गोरेगांव में 2,400 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। |
| Aurobindo Pharma |
डायबिटीज की दवा के लिए अमेरिकी FDA से फाइनल मंजूरी मिली। |
| Swan Defence |
शिप बनाने के लिए कंपनी को 1,500 से 3,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला। |
| Lupin |
Dapagliflozin टैबलेट के लिए अमेरिकी बाजार में बिक्री की इजाजत मिली। |
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.