Maharashtra: NCP (SP) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Sharad Pawar को मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 85 साल के पवार का इलाज Breach Candy Hospital में चल रहा है। उनकी बेटी Supriya Sule ने इस बात की पुष्
Maharashtra: NCP (SP) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Sharad Pawar को मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 85 साल के पवार का इलाज Breach Candy Hospital में चल रहा है। उनकी बेटी Supriya Sule ने इस बात की पुष्टि की है और बताया कि उनके कुछ जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं।
Sharad Pawar को अस्पताल क्यों भर्ती किया गया?
अस्पताल के सूत्रों और पवार के करीबियों ने बताया कि यह कोई गंभीर मामला नहीं है। उन्हें रूटीन हेल्थ चेकअप और पहले से तय फॉलो-अप के लिए भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें रविवार 19 अप्रैल 2026 को ही अस्पताल लाया गया था, जबकि इसकी खबर मंगलवार 21 अप्रैल को सामने आई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया गया है।
चुनाव प्रचार और सेहत पर असर
सेहत कारणों से Sharad Pawar मंगलवार 21 अप्रैल को Sunetra Pawar की चुनावी बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह बैठक बारामती और राहूरी विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव से पहले की आखिरी बड़ी मीटिंग थी। बता दें कि ये उपचुनाव 28 जनवरी को एक विमान हादसे में DCM Ajit Pawar के निधन के बाद हो रहे हैं।
पिछले कुछ समय की सेहत का हाल
- फरवरी 2026 में चेस्ट इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन की वजह से पुणे में दो बार भर्ती हुए थे।
- हाल ही में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
- दिल्ली में उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी।