Lucknow में 8 जुलाई को आएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गो-संरक्षण को लेकर देंगे संदेश
Lucknow: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 8 जुलाई, बुधवार को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। वे फैजुल्लागंज इलाके में स्थित जगलाल गेस्ट हाउस में एक खास धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन मुख्य रूप से
Lucknow: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 8 जुलाई, बुधवार को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। वे फैजुल्लागंज इलाके में स्थित जगलाल गेस्ट हाउस में एक खास धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन मुख्य रूप से सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं और गो-संरक्षण को समर्पित होगा।
कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती वहां मौजूद श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे और भजन संध्या का हिस्सा बनेंगे। इस मौके पर वे गो-संरक्षण का संदेश देंगे और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने से जुड़ी ‘राष्ट्रमाता यात्रा’ के बारे में बात करेंगे।
गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लंबे समय से गायों की सुरक्षा के लिए अभियान चला रहे हैं। इससे पहले मार्च 2026 में उन्होंने लखनऊ में ‘गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान’ की शुरुआत की थी। उस दौरान उन्होंने गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करने और गोहत्या पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की थी। इसी मकसद के लिए उन्होंने वाराणसी से लखनऊ तक पदयात्रा भी की थी और सरकार को समय सीमा भी दी थी।