Lucknow: शकुंतला विश्वविद्यालय में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन
UP/Lucknow : लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ने सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 10 दिन और
UP/Lucknow : लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ने सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 10 दिन और ज्यादा समय तक अपना फॉर्म भर सकेंगे।
पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून तय की गई थी। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। छात्रों को अपने आवेदन समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से ही जमा करने होंगे। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि यह फैसला उन छात्रों की मदद के लिए लिया गया है जो किसी कारणवश समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे।