Shahjahanpur में मिला ढाई महीने पुराना मानव अंग, पहचान के लिए लखनऊ भेजा गया DNA सैंपल

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में एक मानव अंग मिलने से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में यह अंग करीब ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं कि यह अंग किसका है

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में एक मानव अंग मिलने से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में यह अंग करीब ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं कि यह अंग किसका है और यहाँ कैसे पहुँचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन उससे भी पहचान नहीं हो पाई। डॉक्टरों ने बताया कि अंग के आधार पर यह बताना मुश्किल है कि वह व्यक्ति पुरुष था या महिला, और उसकी उम्र क्या रही होगी। फिलहाल लिंग और उम्र दोनों ही अज्ञात हैं।

अब इस मामले में आगे की जांच के लिए विसरा जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए अंगों के सैंपल DNA टेस्ट के लिए Lucknow भेजा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि DNA रिपोर्ट आने के बाद मृतक की असली पहचान सामने आ सकेगी।