Shabana Azmi को हुआ Swine Flu, मुंबई के छात्र प्रदर्शन से रहीं दूर; डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह
Maharashtra: मशहूर अभिनेत्री Shabana Azmi की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें H1N1 यानी स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इस वजह से वह मुंबई में आयोजित छात्रों के एक बड़े विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकीं। डॉक्टरों ने
Maharashtra: मशहूर अभिनेत्री Shabana Azmi की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें H1N1 यानी स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इस वजह से वह मुंबई में आयोजित छात्रों के एक बड़े विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकीं। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने और पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
Shabana Azmi को इस समय 102 डिग्री तेज बुखार है। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वह आज प्रदर्शन में जाने वाली थीं, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने और स्वाइन फ्लू के कारण डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है। इससे पहले 20 जुलाई के आसपास उन्होंने दिल्ली के Jantar Mantar पर ‘चलो संसद’ मार्च और छात्र प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, जहां उनके साथ अभिनेता Prakash Raj भी नजर आए थे।
तबीयत खराब होने के बावजूद Shabana Azmi ने इंस्टाग्राम पर अपने समर्थकों को जानकारी दी और छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने लिखा कि वह छात्रों के साहस और प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं और पूरी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी हैं। बता दें कि दिल्ली के विरोध प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के इस्तेमाल से उन्हें अस्थमा अटैक भी आया था, लेकिन बाद में वह ठीक हो गई थीं। फिलहाल वह अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं।