Mumbai में Royal Enfield ला रहा है GRRR Nights, दिल्ली की मशहूर Hip-hop जोड़ी Seedhe Maut मचाएगी धमाल

Maharashtra: मुंबई के बायकुला इलाके में एक धमाकेदार इवेंट होने जा रहा है। Royal Enfield ने ‘GRRR Nights X Underground’ शो का आयोजन किया है, जिसमें दिल्ली के मशहूर हिप-हॉप कलाकार Seedhe Maut परफॉर्म करेंगे। यह

Maharashtra: मुंबई के बायकुला इलाके में एक धमाकेदार इवेंट होने जा रहा है। Royal Enfield ने ‘GRRR Nights X Underground’ शो का आयोजन किया है, जिसमें दिल्ली के मशहूर हिप-हॉप कलाकार Seedhe Maut परफॉर्म करेंगे। यह शो मशीनों और संगीत का एक अनोखा संगम होगा, जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मुख्यधारा से हटकर कुछ अलग पसंद करते हैं।

यह इवेंट 23 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से Richardson & Cruddas में शुरू होगा। इस कार्यक्रम में सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि मोटर गाड़ियों का रोमांच भी देखने को मिलेगा। यहाँ कस्टम बाइक्स, सुपरकार्स, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और ड्रैग व ड्रिफ्ट स्टाइल परफॉर्मेंस होंगे। साथ ही, दर्शकों के लिए ‘Guerrilla Maut Ka Kuan’ और लाइव MMA जैसे मुकाबले भी रखे गए हैं।

Seedhe Maut की जोड़ी में सिद्धांत शर्मा (Calm) और अभिजय नेगी (Encore ABJ) शामिल हैं, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगाएंगे। इस शो में लाइव डीजे भी मौजूद रहेंगे। इवेंट को ISHNA Wheels और Topasm Racing का सहयोग मिल रहा है। जो लोग इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे District प्लेटफॉर्म से अपने पास खरीद सकते हैं।