Saudi Arabia में वीजा ओवरस्टे पड़ेगा भारी, 50 हजार रियाल तक का जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है
World : सऊदी अरब जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सऊदी अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि विजिट वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी वहां रुकना एक दंडनीय अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्मान
World : सऊदी अरब जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सऊदी अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि विजिट वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी वहां रुकना एक दंडनीय अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।
सऊदी इंटीरियर मिनिस्ट्री और जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ पासपोर्ट्स (Jawazat) ने चेतावनी दी है कि इमिग्रेशन कानूनों को बिना किसी छूट के लागू किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति अपने वीजा की एक्सपायरी डेट के बाद भी सऊदी अरब में रहता है, तो उस पर 50,000 सऊदी रियाल (SR) तक का जुर्माना लग सकता है। इसके साथ ही छह महीने तक की जेल और सजा पूरी होने के बाद देश से डिपोर्ट (deportation) करने की कार्रवाई की जाएगी।
जुर्माने की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि यह गलती कितनी बार हुई है। पहली बार ओवरस्टे करने पर जुर्माना आमतौर पर 15,000 रियाल होता है। दूसरी बार गलती करने पर यह बढ़कर 25,000 रियाल और जेल की सजा हो सकती है। तीसरी बार नियम तोड़ने पर 50,000 रियाल जुर्माना और सीधे डिपोर्ट करने का प्रावधान है।
सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके स्पॉन्सर्स (Sponsors) के लिए भी नियम सख्त हैं। अगर कोई सऊदी नागरिक या वहां रहने वाला प्रवासी किसी ओवरस्टे करने वाले व्यक्ति की जानकारी अधिकारियों को नहीं देता है, तो स्पॉन्सर पर भी 50,000 रियाल का जुर्माना और जेल हो सकती है। गैर-सऊदी स्पॉन्सर्स को डिपोर्ट भी किया जा सकता है।
अधिकारियों ने सलाह दी है कि सभी विजिटर्स अपने वीजा की तारीखों का खास ध्यान रखें। किसी भी नियम के उल्लंघन की रिपोर्ट मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में 911 पर और अन्य क्षेत्रों में 999 पर कॉल करके दी जा सकती है।