Saudi Arabia जाने वाले भारतीयों के लिए आसान हुआ वीजा, अब एक साथ होगी फ्लाइट, होटल और वीजा की बुकिंग
World : सऊदी अरब जाने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। सऊदी सरकार ने एक नया ‘पैकेज वीजा’ पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। अब आपको फ्लाइट टिकट, होटल और वीजा के लिए अलग-अलग भागदौड़ नहीं करनी होगी, बल्कि ये तीनों
World : सऊदी अरब जाने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। सऊदी सरकार ने एक नया ‘पैकेज वीजा’ पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। अब आपको फ्लाइट टिकट, होटल और वीजा के लिए अलग-अलग भागदौड़ नहीं करनी होगी, बल्कि ये तीनों चीजें एक ही प्रोसेस में पूरी हो जाएंगी।
यह सुविधा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंटों के जरिए मिलेगी। टूरिज्म कंपनियां इस पैकेज में घूमने की जगहें और अन्य एक्टिविटीज भी जोड़ सकती हैं। सऊदी अरब के पर्यटन मंत्री अहमद अल-खतीब ने कहा कि इसका मकसद यात्रियों के सफर को आसान बनाना और उन्हें ज्यादा दिनों तक रुकने के लिए प्रेरित करना है।
इस नए सिस्टम के तहत वीजा आवेदन के बाद अधिकतम 48 घंटे के भीतर इलेक्ट्रॉनिक वीजा जारी कर दिया जाएगा। यह सिंगल एंट्री वीजा होगा और आपकी यात्रा की तारीख से तीन महीने तक मान्य रहेगा।
| विवरण | नियम और शर्तें |
|---|---|
| पात्र देश | भारत, जॉर्डन, मिस्र, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मेक्सिको और पाकिस्तान |
| वीजा फीस | 402.21 SAR (बीमा सहित) |
| यात्रा की अवधि | न्यूनतम 2 दिन से अधिकतम 88 दिन |
| न्यूनतम पैकेज वैल्यू | शुरुआती 2 दिन के लिए 4,000 SAR (प्रति वयस्क) |
| अतिरिक्त दिन का खर्च | 1,000 SAR प्रति दिन |
| अनिवार्य शर्तें | राउंड ट्रिप फ्लाइट और लाइसेंस प्राप्त होटल की बुकिंग |
इस प्रोग्राम को लागू करने के लिए पर्यटन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, आंतरिक मंत्रालय और इंश्योरेंस अथॉरिटी ने मिलकर काम किया है। यह कदम सऊदी अरब के ‘विजन 2030’ का हिस्सा है, ताकि दुनिया भर से ज्यादा से ज्यादा लोग वहां पर्यटन के लिए आ सकें।