Saudi Arabia में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

World : सऊदी अरब के रियाद शहर में एक सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की जान चली गई। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जिसने एक बार फिर खाड़ी देशों में काम करने वाले दक्षिण एशियाई मजदूरों की

World : सऊदी अरब के रियाद शहर में एक सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की जान चली गई। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जिसने एक बार फिर खाड़ी देशों में काम करने वाले दक्षिण एशियाई मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह हादसा रियाद के मूसा इंडस्ट्रियल एरिया (Musa Sanaiya) में स्थित एक फैक्ट्री में हुआ, जो अल-शिफा पुलिस स्टेशन के इलाके में आता है। हादसे की खबर मिलते ही बांग्लादेश सरकार और वहां के दूतावास ने सक्रियता दिखाई। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और प्रवासी कल्याण मंत्रालय इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

बांग्लादेश के प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्री अरिफुल हक चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मरने वाले मजदूर देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शवों को जल्द से जल्द वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद और मुआवजा देने का भरोसा भी दिया गया है।

रियाद में स्थित बांग्लादेश दूतावास के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों की पहचान करने में जुटे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सबसे ज्यादा लोग बांग्लादेश के नाओगाँव जिले के हैं, जबकि कुछ लोग नाटोरे और राजशाही जिलों से ताल्लुक रखते हैं।