Saudi Arabia में धूल भरी आंधी का अलर्ट, Jeddah और Jazan के बीच विजिबिलिटी कम होने का खतरा

World : सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। नेशनल सेंटर फॉर मेटियोरोलॉजी (NCM) के मुताबिक, इस मौसम की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी यानी दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे यात्रा करना खतरना

World : सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। नेशनल सेंटर फॉर मेटियोरोलॉजी (NCM) के मुताबिक, इस मौसम की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी यानी दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। यह अलर्ट 1 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि Jeddah और Jazan के बीच के इलाकों में दिन के समय धूल भरी हवाएं ज्यादा चलेंगी। रेड सी कोस्टल कॉरिडोर के खुले इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो सकती है कि सामने देखना मुश्किल हो जाए। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, ड्राइवरों और यात्रियों को बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सऊदी अधिकारियों और जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल डिफेंस ने लोगों से अपील की है कि वे हाईवे और तटीय रास्तों पर चलते समय मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें। यह स्थिति 24 जून से शुरू होकर 1 जुलाई 2026 तक बनी रह सकती है। गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी का चलना एक आम बात है, लेकिन इस बार सुरक्षा को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।