Faridabad के Sarvodaya Hospital में आई उत्तर भारत की पहली Hip Navigation तकनीक, अब हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी होगी और भी सटीक

Haryana: फरीदाबाद के Sarvodaya Hospital ने उत्तर भारत में पहली बार हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए एडवांस हिप नेविगेशन टेक्नोलॉजी शुरू की है। इस नई तकनीक का मकसद सर्जरी के दौरान सटीकता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर नतीजे देना

Haryana: फरीदाबाद के Sarvodaya Hospital ने उत्तर भारत में पहली बार हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए एडवांस हिप नेविगेशन टेक्नोलॉजी शुरू की है। इस नई तकनीक का मकसद सर्जरी के दौरान सटीकता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर नतीजे देना है। यह सिस्टम कंप्यूटर की मदद से रियल-टाइम डेटा देता है, जिससे डॉक्टर सर्जरी के दौरान इम्प्लांट को बिल्कुल सही जगह पर फिट कर पाते हैं।

इस तकनीक की मदद से पैरों की लंबाई को बराबर करना आसान हो गया है और हिप डिस्लोकेशन जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा काफी कम हो गया है। डॉक्टर पंकज वलेचा, जो Sarvodaya Hospital में रोबोटिक नी और मिनिमली इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट के डायरेक्टर और हेड हैं, ने बताया कि पारंपरिक तरीकों से सर्जरी के दौरान सटीक माप लेना मुश्किल होता था, जिसे यह नया सिस्टम हल करता है।

यह तकनीक सर्जरी से पहले ही खास सॉफ्टवेयर के जरिए प्लानिंग करने में मदद करती है। इससे डॉक्टर मरीज के शरीर की बनावट के हिसाब से इम्प्लांट का सही साइज और पोजीशन तय कर लेते हैं। इसमें शरीर के अंदर कोई एक्स्ट्रा पिन या ट्रैकर नहीं डाले जाते और मांसपेशियों को कम से कम नुकसान पहुँचता है।

इस सिस्टम के आने से मरीजों को कई फायदे मिलेंगे जैसे कि सर्जरी के बाद कम दर्द होना, अस्पताल में कम दिन रुकना और जल्दी रिकवरी होना। अस्पताल ने इस तकनीक का इस्तेमाल कर कई सफल सर्जरी भी की हैं। इसे ‘डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच’ (DAA) जैसे आधुनिक तरीकों के साथ जोड़कर मरीजों को बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है।