Delhi और Punjab में सरदार तेजा सिंह समुंदरी का 100वां शहादत दिवस मनाया गया, कई दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

Delhi: दिल्ली और पंजाब में 17 जुलाई 2026 को सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी का 100वां शहादत दिवस बड़े स्तर पर मनाया गया। इस मौके पर नई दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब और अमृतसर के तेजा सिंह समुंदरी हॉल में विशेष कार्

Delhi: दिल्ली और पंजाब में 17 जुलाई 2026 को सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी का 100वां शहादत दिवस बड़े स्तर पर मनाया गया। इस मौके पर नई दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब और अमृतसर के तेजा सिंह समुंदरी हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां देश की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के उपराज्यपाल श्री Taranjit Singh Sandhu, जो सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के पौत्र हैं, ने गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में शबद कीर्तन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने शिरकत की और उनके बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी का त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस आयोजन में राजनीति और न्यायपालिका से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। इनमें दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, परवेश वर्मा, आशीष सूद और सांसद बांसुरी स्वराज शामिल थीं। साथ ही भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, अभिनेता अनुपम खेर, पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल, गुरशरण कौर और पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप बाजवा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने तेजा सिंह समुंदरी हॉल में एक स्मारक कार्यक्रम आयोजित किया। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम की तैयारी पहले ही प्रेस विज्ञप्ति के जरिए साझा की थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को जालंधर में अपनी एक रैली के दौरान सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।