Delhi, Haryana: ग्रामीण इलाकों की महिलाओं और छोटे कारीगरों के लिए एक अच्छी खबर है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने साल 2026-27 के लिए SARAS Aajeevika मेलों का कैलेंडर तय कर लिया है। ये मेले अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच दि
Delhi, Haryana: ग्रामीण इलाकों की महिलाओं और छोटे कारीगरों के लिए एक अच्छी खबर है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने साल 2026-27 के लिए SARAS Aajeevika मेलों का कैलेंडर तय कर लिया है। ये मेले अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच दिल्ली और गुरुग्राम में आयोजित किए जाएंगे, ताकि गांव के उत्पादों को शहरों के बड़े बाजार मिल सकें।
मेलों की तारीखें और जगह क्या रहेंगी
सरकार ने इन मेलों के लिए अलग-अलग समय और स्थान तय किए हैं, जो इस प्रकार हैं:
| कार्यक्रम का नाम |
जगह |
तारीख |
| SARAS Aajeevika Mela 2026 |
Gurugram |
22 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 |
| SARAS Food Festival 2026 |
Sunder Nursery, New Delhi |
21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 |
| SARAS Aajeevika Mela 2027 |
Major Dhyan Chand National Stadium, New Delhi |
1 फरवरी से 28 फरवरी 2027 |
इन मेलों का मुख्य मकसद क्या है
इन आयोजनों का मकसद ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देना है। यह दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का हिस्सा है। इसके जरिए देशभर के Self-Help Group (SHG) की महिलाएं सीधे शहरी ग्राहकों से जुड़ सकेंगी, जिससे उनकी कमाई बढ़ेगी और उन्हें पहचान मिलेगी।
किस तरह होगा महिलाओं का फायदा
मंत्रालय के अनुसार, इन मेलों में ग्रामीण महिलाएं अपने हाथ से बने सामान, हथकरघा उत्पाद और खाने-पीने की चीजें बेच सकेंगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने बताया कि इन पहलों से ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। Self-Help Groups में वित्तीय अनुशासन भी बढ़ा है और इनका NPA आमतौर पर 2 प्रतिशत से कम रहता है।