Bihar के Samastipur में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 8 घायल, Auto और Motorcycle की हुई टक्कर

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिंघियाघाट-हरिचक रोड पर बसेरा बड़ चौराहे के पास एक ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिंघियाघाट-हरिचक रोड पर बसेरा बड़ चौराहे के पास एक ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा में आमसौर गांव की नौ महिलाएं गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपत्ति अपने खेतों में काम करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित हाईवा ने टेम्पो को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मारी और फिर मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद हाईवा और टेम्पो दोनों के चालक मौके से फरार हो गए।

इस हादसे में जान गंवाने वालों में विभूतिपुर के भाजपा नेता और आदर्श दुग्ध समिति के अध्यक्ष राज कुमार महतो (60 वर्ष), उनकी पत्नी संयोगिता देवी (49 वर्ष) और खानपुर के माकपा नेता हरेराम साहनी (59 वर्ष) शामिल हैं। घायलों में गीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में पवित्री देवी, फूल शंकर देवी, टेटरी देवी, सुधा देवी, अमेरिका देवी, सीता देवी और ममता देवी शामिल हैं।

रोसड़ा DSP संजय कुमार ने तीन मौतों की पुष्टि की है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाह और नाबालिग ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।