Bihar: पटना पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव, युवाओं से करेंगे संवाद और ‘Save Soil’ अभियान पर होगी चर्चा
Bihar/Patna: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव तीन दिनों के दौरे पर बिहार आए हुए हैं। उनका यह दौरा शुक्रवार, 26 जून 2026 से शुरू हुआ और रविवार, 28 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में
Bihar/Patna: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव तीन दिनों के दौरे पर बिहार आए हुए हैं। उनका यह दौरा शुक्रवार, 26 जून 2026 से शुरू हुआ और रविवार, 28 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर बात करेंगे।
सद्गुरु ने अपने दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के साथ की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य अतिथि के रूप में स्वागत किया और लोक सेवक आवास पर चर्चा हुई। इसके बाद सद्गुरु ने ऊर्जा स्टेडियम में वरिष्ठ नौकरशाहों और उनके परिवार के साथ समय बिताया।
शनिवार, 27 जून को सद्गुरु पटना गोल्फ क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक गोल्फ खेला। इसके बाद शाम 6:30 बजे से बापू सभागार (गांधी मैदान के उत्तर में) में ‘An Evening with Sadhguru’ कार्यक्रम होगा। यहां वह युवाओं और बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए चलाए जा रहे ‘Save Soil’ अभियान पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 साल से ऊपर के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है और बैठने के लिए पेड और फ्री दोनों विकल्प दिए गए हैं।
दौरे का एक अहम हिस्सा श्मशान घाटों का आधुनिकीकरण भी है। ईशा फाउंडेशन ने बिहार सरकार के साथ मिलकर पटना के बांसघाट श्मशान घाट का संचालन और रखरखाव संभाला है। इसी तरह राज्य में पांच अन्य जगहों पर भी श्मशान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम होगा। सद्गुरु ने इस मौके पर मृतकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने के फाउंडेशन के नजरिए को साझा किया।
सद्गुरु का ‘Save Soil’ अभियान एक वैश्विक मुहिम है। इसका मकसद खेती वाली मिट्टी में ऑर्गेनिक कंटेंट को कम से कम 3 से 6 प्रतिशत तक पहुंचाना है ताकि जमीन की उपजाऊ शक्ति बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रहे।