Telegram CEO Pavel Durov के खिलाफ रूस ने जारी किया इंटरनेशनल वारंट, आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज
World : रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB ने मैसेजिंग ऐप Telegram के मालिक Pavel Durov के खिलाफ आतंकवाद के गंभीर आरोप लगाए हैं। 29 जुलाई 2026 को रूस ने उनके खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कदम तब उठाया गय
World : रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB ने मैसेजिंग ऐप Telegram के मालिक Pavel Durov के खिलाफ आतंकवाद के गंभीर आरोप लगाए हैं। 29 जुलाई 2026 को रूस ने उनके खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कदम तब उठाया गया जब Telegram ने रूस की उन मांगों को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें विवादित कंटेंट को हटाने की बात कही गई थी।
FSB का कहना है कि Telegram के कई चैनल्स, चैट्स और बॉट्स का इस्तेमाल यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों और आतंकवादी संगठनों द्वारा किया जा रहा है। रूस के मुताबिक, इन टूल्स की मदद से रूस के अंदर तोड़फोड़, आतंकवाद, सामूहिक हत्याओं और बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी की योजना बनाई जा रही है। रूस सरकार ने आरोप लगाया है कि Telegram प्रशासन ने इन हानिकारक चैनल्स को हटाने से मना कर दिया।
रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव Dmitry Peskov ने 28 जुलाई 2026 को बताया कि Telegram मैनेजमेंट के साथ बातचीत जारी है ताकि ऐप तक पहुंच को फिर से बहाल किया जा सके, लेकिन अब तक इसमें कोई खास तरक्की नहीं हुई है। वहीं Pavel Durov ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्रेमलिन केवल अभिव्यक्ति की आजादी को दबाना चाहता है और लोगों को सरकारी निगरानी वाले ऐप पर ले जाना चाहता है।
बता दें कि Pavel Durov के पास फ्रांस और यूएई के पासपोर्ट हैं और खबरों के मुताबिक वह फिलहाल फ्रांस में हैं। रूस ने उनके खिलाफ आपराधिक संहिता की धारा 205.1 के भाग 1.1 के तहत आतंकवाद को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया है।