Mumbai में Gen Z और Gen Alpha छात्रों से मिलेंगे RSS चीफ मोहन भागवत, 6 अगस्त को NMACC में होगा खास सेशन

Maharashtra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त 2026 को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में युवाओं से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में Gen Z और Gen Alpha पीढ़ी के छात्र शामिल होंगे।

Maharashtra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त 2026 को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में युवाओं से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में Gen Z और Gen Alpha पीढ़ी के छात्र शामिल होंगे। यह आयोजन India’s International Movement to Unite Nations (IIMUN) की 15वीं सालगिरह और उनके सालाना चैंपियनशिप कॉन्फ्रेंस की शुरुआत के मौके पर रखा गया है।

इस बड़े आयोजन में देश के 100 से ज्यादा शहरों से करीब 2,000 हाई स्कूल छात्र हिस्सा लेंगे। इनमें 15 से 19 साल की उम्र के युवा शामिल होंगे। IIMUN के फाउंडर ऋषभ शाह ने मोहन भागवत को निमंत्रण स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया है। शाह का कहना है कि नेतृत्व का मतलब सिर्फ अगली पीढ़ी को रास्ता दिखाना नहीं है, बल्कि उनकी बातों को सुनना भी है। भारत के मौजूदा समय में पीढ़ियों के बीच इस तरह की बातचीत बहुत जरूरी है।

मोहन भागवत के संबोधन के बाद इस कॉन्फ्रेंस में छात्र स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे और चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब NEET पेपर लीक विवाद के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है।

इससे पहले 27 जुलाई 2026 को मोहन भागवत ने Gen Z के बारे में कहा था कि यह पीढ़ी भावुक और परिस्थितियों के हिसाब से ढलने वाली है, लेकिन वे शांत दिमाग से सोच नहीं पाते और जो चीज ऊपर से सही दिखती है, उसमें आसानी से बह जाते हैं। उन्होंने LGBTQ+ समुदाय के बारे में भी अपनी बात रखी थी कि यह समाज का हिस्सा हैं और उन्हें अलग-थलग नहीं किया जाना चाहिए।