Rohit Sharma बन सकते हैं Mumbai Indians के कोच, Ashwin ने की बड़ी भविष्यवाणी
Maharashtra : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी Rohit Sharma जल्द ही Mumbai Indians के साथ एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। पूर्व स्पिनर Ravichandran Ashwin ने दावा किया है कि रोहित अपने खेलने के करियर के बाद इस टीम क
Maharashtra : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी Rohit Sharma जल्द ही Mumbai Indians के साथ एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। पूर्व स्पिनर Ravichandran Ashwin ने दावा किया है कि रोहित अपने खेलने के करियर के बाद इस टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। अश्विन का मानना है कि रोहित की रणनीतियों और अनुभव का फायदा मुंबई इंडियंस को जरूर मिलेगा।
Ashwin ने अपने YouTube चैनल पर बताया कि Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस को पांच बार IPL खिताब जिताया है और भारतीय टीम को वर्ल्ड कप भी दिलाया है। इसी अनुभव की वजह से वह टीम के लिए एक बेहतरीन मेंटर या क्रिकेट डायरेक्टर साबित होंगे। अश्विन ने सुझाव दिया कि मुंबई इंडियंस को रोहित को तुरंत अपने सेटअप में शामिल कर लेना चाहिए, भले ही वह शुरुआत में छोटा ब्रेक लें। उन्होंने इसकी तुलना Rahul Dravid के करियर से की जो रिटायरमेंट के बाद कोचिंग में आए थे।
दूसरी तरफ अश्विन ने Virat Kohli के बारे में अलग राय रखी है। उनका कहना है कि कोहली रिटायरमेंट के बाद तुरंत कोच बनने के बजाय कुछ समय का ब्रेक लेना पसंद करेंगे। अश्विन के मुताबिक विराट शायद तुरंत कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं होंगे।
बता दें कि 39 साल के Rohit Sharma और 37 साल के Virat Kohli दोनों का लक्ष्य 2027 का ODI वर्ल्ड कप है, जिसे उनका आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ी पहले ही T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल Mumbai Indians के हेड कोच Mahela Jayawardene हैं और Zaheer Khan मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। इस मामले में अभी तक रोहित, विराट या मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।