Lucknow में भाजयुमो के नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, आज संभालेंगे कमान

Lucknow: उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा आज रविवार, 12 जुलाई 2026 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर राजधानी लखनऊ में युवा कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है, जिसे संगठन की त

Lucknow: उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा आज रविवार, 12 जुलाई 2026 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर राजधानी लखनऊ में युवा कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है, जिसे संगठन की ताकत दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा के मुताबिक, दोपहर 2 बजे रोहित मिश्रा 1090 चौराहे से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ अपनी यात्रा शुरू करेंगे। यह रैली वहां से होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगी, जहां औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी होगी। भाजयुमो के प्रदेश महासचिव वरुण गोयल ने इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।

पदभार संभालने के बाद डॉ. रोहित मिश्रा युवाओं के साथ बातचीत भी करेंगे। आपको बता दें कि रोहित मिश्रा की नियुक्ति जून 2026 में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा गठित नई टीम के तहत की गई थी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करना है। रोहित मिश्रा छात्र राजनीति से आते हैं और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं।