Lucknow में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे Rohit Mishra, स्वागत के लिए लगे 10 हजार बैनर

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Rohit Mishra के स्वागत की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। वह 12 जुलाई, 2026 (रविवार) को अपना पदभार संभालेंगे। इस मौके पर शहर के मुख्

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Rohit Mishra के स्वागत की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। वह 12 जुलाई, 2026 (रविवार) को अपना पदभार संभालेंगे। इस मौके पर शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर 10 हजार से ज्यादा बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं।

Rohit Mishra का पदभार ग्रहण समारोह लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और छात्र राजनीति में उनका पुराना अनुभव रहा है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उनकी नियुक्ति भाजपा का एक बड़ा संगठनात्मक कदम है।

हाल ही में 4 जुलाई को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं की भीड़ को देखते हुए कहा था कि यह पार्टी के नेतृत्व में रोजगार और विकास पर युवाओं के भरोसे को बताता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि भाजयुमो का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने पर है और उनका मकसद विपक्ष को कोई संदेश देना नहीं है।