Delhi के RML अस्पताल की चेतावनी, MBBS में सीधे दाखिले के नाम पर हो रही ठगी से बचें
Delhi: अगर आप या आपके बच्चे MBBS की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। दिल्ली के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (ABVIMS) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) ने एक जरूरी सलाह जारी की है। अस
Delhi: अगर आप या आपके बच्चे MBBS की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। दिल्ली के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (ABVIMS) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) ने एक जरूरी सलाह जारी की है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि सत्र 2026-27 के लिए MBBS कोर्स में सीधे एडमिशन दिलाने के नाम पर कई लोग धोखाधड़ी कर रहे हैं।
अस्पताल ने 18 जून 2026 को जारी इस एडवाइजरी में साफ किया है कि गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) से जुड़े इस कोर्स में दाखिला पूरी तरह से मेरिट और आधिकारिक नियमों के आधार पर ही होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा तय की गई पात्रता, प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।
प्रशासन को पता चला है कि कुछ लोग और एजेंसियां फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया और WhatsApp के जरिए छात्रों और उनके माता-पिता को गुमराह कर रही हैं। ये लोग झूठा दावा कर रहे हैं कि वे सीधे एडमिशन दिला सकते हैं। अस्पताल ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या एजेंसी को पैसे न दें और न ही अपनी निजी जानकारी साझा करें।
RML अस्पताल और GGSIPU ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को एडमिशन की गारंटी देने के लिए अधिकृत नहीं किया है। यह चेतावनी ABVIMS और डॉ. RML अस्पताल के डायरेक्टर की मंजूरी के बाद जारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें और यूनिवर्सिटी के किसी भी प्रोग्राम के लिए केवल ऑफिशियल लिंक के जरिए ही आवेदन करें।