Lucknow में RLD प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से कार्यालय तक किया अभिनंदन

UP/Lucknow: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को लखनऊ में जोरदार स्वागत किया गया। चारबाग रेलवे स्टेशन से पार्टी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा और उन्हों

UP/Lucknow: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को लखनऊ में जोरदार स्वागत किया गया। चारबाग रेलवे स्टेशन से पार्टी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा और उन्होंने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। गौरतलब है कि ऐश्वर्य राज सिंह को 7 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी।

इस मौके पर ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को केवल एक पद नहीं बल्कि किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हक के लिए काम करने का एक मौका बताया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

ऐश्वर्य राज सिंह ने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का किसान राजनीति और RLD से पुराना रिश्ता रहा है और उनके पिता स्वर्गीय राजा लक्ष्मेश्वर सिंह लोकदल के विधायक रहे थे।

पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के आने से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नेता अनिल दुबे भी इस स्वागत समारोह में शामिल हुए।

राजनीतिक समीकरणों पर बात करते हुए ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि RLD एनडीए गठबंधन में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।