Bhagalpur में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, पूर्व सांसद जेपी नारायण यादव रहे मुख्य अतिथि

Bhagalpur: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपना 30वां स्थापना दिवस पूरे बिहार के साथ-साथ भागलपुर में भी धूमधाम से मनाया। हबीबपुर स्थित जिला प्रधान कार्यालय में ‘जिला राष्ट्रीय जनता दल, भागलपुर’ के बैनर तले एक बड़े

Bhagalpur: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपना 30वां स्थापना दिवस पूरे बिहार के साथ-साथ भागलपुर में भी धूमधाम से मनाया। हबीबपुर स्थित जिला प्रधान कार्यालय में ‘जिला राष्ट्रीय जनता दल, भागलपुर’ के बैनर तले एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया और केक काटकर समारोह की शुरुआत की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव शामिल हुए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस अवसर पर बिहार की जनता के लिए एक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस का यह दिन बिहार और देश की राजनीति की दिशा बदलने वाला दिन था। लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ें और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाएं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले ही घोषणा की थी कि यह स्थापना दिवस राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह दी। भागलपुर के अलावा खगड़िया में भी इसकी तैयारी के लिए 4 जुलाई को बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और जिला संगठन प्रभारी डॉ. एज्या यादव ने की थी।